Big NewsDehradun News

बिल्डर साहनी के खिलाफ सहारनपुर में पहले ही मुकदमा दर्ज करा चुके थे अनिल गुप्ता, सामने आया नया मोड़

देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी सुसाइड मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। केस में अब सहारनपुर पुलिस की एंट्री हो गयी है। मुख्य आरोपित अनिल गुप्ता पूर्व में ही सहारनपुर में बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी और उनके बिज़नेस पार्टनर संजय गर्ग के खिलाफ सहारनपुर में मुकदमा दर्ज करा चुके थे।

बिल्डर के खिलाफ सहारनपुर में मुकदमा दर्ज

बिल्डर के सुसाइड से ठीक तीन पहले सहारनपुर में अनिल गुप्ता ने सहरानपुर पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में अनिल ने कहा था की सतेंद्र सिंह साहनी और उनके बिज़नेस पार्टनर संजय गर्ग ने उन्हें 85 प्रतिशत का पार्टनर बनाकर धोखाधड़ी की है। पूरे मामले में अब देहरादून पुलिस सहारनपुर पुलिस से भी जानकारी लेगी।

Gupta brothers arrested in Dehradun

बिल्डर सुसाइड मामले में सहारनपुर पुलिस की एंट्री

बता दें सहारनपुर में शिकायत के बाद प्रोजेक्ट में लगे करोड़ों रूपये को लेकर सहारनपुर पुलिस भी बिल्डर साहनी पर दबाव बना रही थी। सहारनपुर पुलिस के सीओ ने बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी को लेटर भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद से बिल्डर परेशान चल रहा था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें