Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

पढ़ाई के लिए नौवीं की छात्रा को डांटा तो उठाया ये कदम, परिजन परेशान, जांच में जुटी पुलिस

पढ़ाई के लिए नौवीं की छात्रा को डांटना परिजनों को भारी पड़ गया। छात्रा नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ाई के लिए डांटना पढ़ा भारी

जानकारी के मुताबिक नौवीं की छात्रा हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में अपने नाना के घर छुट्टी बिताने के लिए गई हुई थी। शुक्रवार को छात्रा टीवी देख रही थी। जिस पर फ़ोन कर परिजनों ने छात्रा को डांट लगा दी। जिससे नाराज होकर किशोरी बिना किसी को बताए कही चली गई।

तलाश में जुटी पुलिस

छात्रा को घर में ना देख परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला। मामले को लेकर छात्रा के परिजनों ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद से पुलिस छात्रा की तलाश में है। फिलहाल अभी तक छात्रा का कुछ पता नाह चल पाया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें