Dehradun NewsBig News

देहरादून से बड़ी खबर, नामी बिल्डर ने सातवीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने निर्माणधीन बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली है। आनन-फानन में बिल्डर को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सतेंद्र सिंह साहनी को मृत घोषित कर दिया।

नामी बिल्डर ने सातवीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या

मामला थाना राजपुर क्षेत्र का है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की हैं। संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार पैसफिक गोल्फ के पास देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने निर्माणधीन बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक बिल्डर पैसिफिक गोल्फ सोसाइटी निवासी था।

मौके पर पहुंची पुलिस

आनन-फानन में बिल्डर के परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कई दिनों से बिल्डर अपने काम को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था।

सुसाइड नोट में सामने आया बड़े कारोबारी का नाम

सतेंद्र सिंह साहनी ने सुसाइड नोट में लिखा की वो अपने बिज़नेस पार्टनर संजय गर्ग के साथ दो नए प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे थे। प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे लेकिन मार्किट में अच्छी छवि होने के कारण उन्होंने लैंड ओनर से मदद मांगी। जिसके लिए वे तैयार भी हो गए। प्रोजेक्ट की प्लानिंग के दौरान वे एक नामी कारोबारी के संपर्क में आए। कारोबारी इस प्रोजेक्ट के लिए 85 प्रतिशत इन्वेस्टमेंट करने को तैयार हो गए। जिसके बाद एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने लगा।

इस बीच कारोबारी ने उनसे बातचीत बंद कर दी और उनके दूसरे सहयोगी प्रोजेक्ट को लेकर भागीदारी लेने लगे। तभी उनके दूसरे सहयोगी प्रोजेक्ट को लेकर भागीदारी लेने लगे।कुछ समय बाद कारोबारी साहनी और उनके पार्टनर पर दबाव बनाने लगे। जिसके चलते उन्हें मौत को गले लगाना पड़ा। मामले में देहरादून पुलिस ने कारोबारी अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता को अरेस्ट कर लिया है। दोनों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें