Entertainment

MUNJYA Trailer OUT: ‘मुन्जया’ का ट्रेलर हुआ जारी, डर के साथ कॉमेडी का लगेगा तड़का

‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्मों के बाद मैडॉक फिल्म्स एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुन्जया’ लेकर आ रहे है। ऐसे में आज मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी(MUNJYA Trailer OUT) कर दिया है।

इस फिल्म में आपको हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी मिलेगा। जिसे देखकर आप हसी से लोट पॉट होने वाले है। इस फिल्म में मोना सिंह (Mona Singh), शरवरी वाघ (Sharvari Wagh), अभय वर्मा (Abhay Verma) जैसे कलाकार अभिनय करते नज़र आएंगे।

ट्रेलर हुआ जारी ( MUNJYA Trailer OUT)

फिल्म ‘मुन्जया’ (MUNJYA) के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म ‘मुन्जया’ (MUNJYA) पर आधारित है। जिसमें वो अपने प्यार मुन्नी को ढूढ़ता दिखाई दे रहा है। मुन्नी से ‘मुन्जया’ शादी करना चाहता था। लेकिन छोटी सी उम्र में ही उसकी मौत हो गई। जिसके चलते उसका मुन्नी से शादी करने का सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में अब वो एक ऑब्सेसिव लवर की तरफ मुन्नी को ढूढ़ रहा है। ये फिल्म लोककथा पर बेस्ड है। फिल्म कॉमेडी के साथ खौफनाक भी है।

इस दिन होगी रिलीज

बता दें की फिल्म ‘मुन्जया’ 7 जून को थिएटर को रिलीज़ की जाएगी। सीजीआई कैरेक्टर ‘मुन्जया’ को देखकर दर्शक और भी ज्यादा उत्साहित हो गए है। ये भारत की पहली सीजीआई कैरेक्टर मूवी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें