Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी से तीन शहरों के लिए चलने वाली हेली सेवा पर लगाई रोक, ये बताई जा रही वजह

हल्द्वानी से संचालित होने वाली हेली सेवा के यात्रियों के लिए मायूस करने वाली खबर है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए चल रही हेली सेवा अब बंद हो गई है।

हल्द्वानी से चलने वाली हेली सेवा पर लगाई रोक

फिलहाल हेली सेवा संचालित कर रही हेरिटेज एविएशन कम्पनी द्वारा ऑपरेशन मेंटेनेंस के लिए इस सेवा को बंद किया गया है। मामले को लेका एसडीएम परितोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल मेंटेनेंस के लिए इस सेवा को बंद किया गया है। एसडीएम ने बताया कि जून में हेली सेवा को दोबारा शुरू किया जाएगा।

22 फरवरी को हुई थी शुरू

गौरतलब है कि बीते 22 फरवरी को हल्द्वानी से हेली सेवा शुरू की गई थी। जिससे पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे थे। लेकिन मई में कुमाऊं मंडल के जंगलों में लगी आग और धुंध के चलते हल्द्वानी से चलने वाली हेली सेवा को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद एक बार फिर ऑपरेशन मेंटेनेंस का हवाला देकर हेली सेवा को बंद किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें