Tehri NewsHighlight

टिहरी में गुलदार की दहशत, गुलदार की आवाजाही से ग्रामीणों में हड़कंप

टिहरी के बालगंगा और भिलंगना रेंज में पिछले कुछ दिनों से गुलदार की दहशत बनी हुई है। भिलंगना रेंज के घनसाली स्थित मुख्य बाजार के पास गुरुवार देर शाम गुलदार की आवाजाही देखी गई। जबकि गुलदार दो गायों को भी अपना निवाला बना चुका है। जिसके बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है ।

टिहरी में गुलदार की दहशत

उधर बालगंगा रेंज के बासर पट्टी के मान्दरा केपार्स कर्णगांव में भी पिछले कई दिनों से गुलदार की दहशत बनी हुई है। जिसे लेकर रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान द्वारा गश्त टीम को मौके पर भेजा गया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई। वहीं नगर पंचायत घनसाली में बस अड्डे के पास गुलदार दिखने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं के बाद शहरों में आ रहे गुलदार

मामले को लेकर भिलंगना रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं के कारण जंगली जानवर शहरों की और बढ़े हैं। जिस कारण यहां पर गुलदार की सक्रियता देखने को मिल रही है। वहीं वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें