Char Dham YatraBig News

Char dham yatra news : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल बाल बची यात्रियों की जान

केदारनाथ के सिरसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आ रही है। इस दौरान हेलीकॉप्टर में पायलट सहित छह यात्री सवार थे।

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम आ रहे केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आ गई थी। जिसके चलते शुक्रवार सुबह करीब सात बजे केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

सुरक्षित बताए जा रहे सभी यात्री

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह यात्री सवार थे। मामले को लेकर पायलट कल्पेश ने बताया की हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लेकिन हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं l

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें