Big NewsUdham Singh Nagar News

जंगल में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, 12 दिन पहले हो गया था लापता

जगतपुर के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला है। सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जंगल में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

उधम सिंह नगर जिले के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के जगतपुर के जंगल में एक युवक का क्षत-विक्षप्त शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक का शव 10 दिन से भी ज्यादा पुराना है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

गब्बर सिंह के रूप में हुई मृतक की पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक जगतपुर के प्रधान रिंकू ने मंगलवार को पुलिस को जंगल में एक युवक का क्षत-विक्षप्त शव पड़ा होने की सूचना दी। चौकी प्रभारी संतोष देवरानी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त ग्राम जगतपुर पट्टी निवासी गब्बर सिंह (29) पुत्र दलवीर सिंह के रूप में हुई है।

12 दिन पहले हो गया था लापता

गब्बर सिंह के परिजनों ने बताया कि 10-12 दिन पहले गब्बर अचानक लापता हो गया था। वो अचानक से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। काफी ढूंढने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि गब्बर के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल पाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें