Haridwar NewsBig News

चारों धाम के बाद अब हरिद्वार के इस मंदिर में रील बनाने पर लगेगा बैन, ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की घोषणा

उत्तराखंड के चार धाम के बाद अब हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर पर भी रील बनाने पर रोक लगाने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को रोक लगाई जाएगी। मनसा देवी ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने इसकी घोषणा की है।

हरिद्वार के इस मंदिर में रील बनाने पर लगेगा बैन

मनसा देवी ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि युवाओं में रील और फोटो के बढ़ते क्रेज के बाद मंदिर समिति मंदिर परिसर में फोन के इस्तेमाल और रील पर बैन लगाने की तैयारी कर रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि युवा रील बनाने के चक्कर में आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की घोषणा

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि युवकों के सिर रील बनाने का चस्का इस कदर सवार है की युवक रील बनाने के चक्कर में मनसा देवी की पहाड़ियों पर चढ़ते हुए अपनी जान को जोखिम में डाल देते हैं। यही कारण है की अब मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। बता दें बीते दिनों पहले ही उत्तराखंड सरकार ने चारों धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चार धाम में रील बनाने पर रोक लगा दी थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें