Religious

Buddha Purnima 2024 : 22 या 23 मई, कब है बुद्ध पूर्णिमा ? यहां जानें तिथि

Buddha Purnima 2024: बौद्ध समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में बुद्ध पूर्णिमा भी आती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, बुद्ध पूर्णिमा वैशाख माह (Vaishakh Month) की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (Purnima) तिथि को पड़ती है। इस दिन का अपना महत्व है। लोग इस दिन गंगा में स्नान करते है। साथ ही दान धर्म के कार्य भी करते है। ऐसे में इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब पद रही है। चलिए जानते है।

जानें कब हैं बुद्ध पूर्णिमा ?(Buddha Purnima 2024 Date)

लोगों के बीच बुद्ध पूर्णिमा की डेट को लेकर काफी कंफ्यूशन है। इस साल शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (Purnima) तिथि गुरुवार को पड़ रही है। ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) 23 मई, 2024 को मनाई जाएगी। भगवान बुद्ध (Lord Buddha) का जन्म इसी दिन हुआ था। जिसकी वजह से इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। बौद्ध धर्म में इस दिन की काफी मान्यता है।

पूर्णिमा की तिथि (Purnima Tithi 2024)

इस साल गौतम बुद्ध की ये 2586वीं जयंती होगी। पूर्णिमा तिथि इस बार 22 मई, 2024 को शाम 6:47 मिनट पर शुरू हो रही है। तो वहीं इसका समापन 23 मई, 2024 को शाम 7:22 मिनट पर होगा। जन्म से गौतम बुद्ध का नाम सिद्धार्थ (Siddhartha) था। उन्होंने ही बौद्ध धर्म की स्थापना की थी।

पूजा विधि (Buddha Purnima Puja Vidhi)

बुद्ध पूर्णिमा के दिन नदी में सनान किया जाता है। इस दिन सुबह उठकर सूर्य देव को जल चढ़ाया जाता है। नदी में तिल भी प्रवाहित किए जाते है। इस दिन पीपल के पेड़ पर जल भी चढ़ाया जाता है। इस दिन दान-पुण्य का काफी महत्व है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें