UttarakhandDehradun News

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी पहुंचे मसूरी, प्रशंसकों की लगी भीड़

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता पंकज त्रिपाठी उत्तराखंड आए हुए है। अभिनेता अपने किसी निजी काम से मसूरी आए हुए है। ऐसे में लाल टिब्बा में अभिनेता को देख प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। ऐसे में फैंस को उन्होंने निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई।

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी पहुंचे मसूरी

मुंबई की गर्मी को छोड़ अभिनेता पंकज त्रिपाठी मसूरी की खुबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने आए है। ऐसे में वो लालटिब्बा घुमने गए और वहीं पर लंच भी किया। लोगों को जब पता चला कि अभिनेता यहां आए हुए है। तो भारी संख्या में फैंस उनसे मिलने पहुंचे और फोटो भी खिंचवाई। कहा जा रहा है कि अभिनेता अपनी बेटी से मिलने आए हैं। जो मसूरी के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। इस स्कूल के कार्यक्रम में अभिनेता और उनकी पत्नी शामिल होंगे। अभिनेता ने मसूरी के मौसम की तारीफ कर लोगों से प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने की अपील भी की।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें