Char Dham YatraHighlightPushkar Singh Dhami​

सीएम धामी के निर्देश के बाद फील्ड में उतरे प्रभारी सचिव, बोले सुचारु रूप से चल रही यात्रा

प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार सोमवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर में अधिकारियों के साथ मुलाकात भी की। डॉ. राजेश ने बताया कि चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से चल रही है।

सीएम धामी के निर्देश के बाद फील्ड में उतरे प्रभारी सचिव

डॉ. राजेश ने बताया कि बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर कहीं भी जाम की स्थिति नजर नहीं आ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग को बेहतर बना दिया गया है। जो भी छोटी-मोटी दिक्कते हैं उनका जल्द ही जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर निस्तारण किया जाएगा।

26 मेडिकल रिलीफ पोस्ट किए हैं स्थापित

डॉ. राजेश ने बताया कि यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 50 साल से ऊपर और नीचे की आयु के 1.20 लाख से ज्यादा यात्रियों की स्क्रीनिंग कर चुका है। यात्रा को देखते हुए 26 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाए गए हैं।

यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं का करेंगे निरीक्षण

डॉ. राजेश ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में उनका तीन दिन का दौरा है। यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क आदि का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विशेष तौर पर मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला भी तैनात की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें