Health

तेज धूप के कारण आप हो सकते है बेहोश, चक्कर आने पर तुरंत करें ये काम वरना बिगड़ सकती है हालत

देशभर में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हेल्थ एक्सपर्ट्स ने भी सभी लोगों को अलर्ट जारी कर गर्मी से बचने की सलाह दी है। बढ़ती गर्मी से कई समस्याएं हो रही है। जिन लोगों को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की समस्या है उन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है। ज्यादा गर्मी या हीट स्ट्रोक से बेहोशी और चक्कर आने जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती है। ऐसे में चलिए जानते है की अगर कोई गर्मी से बेहोश हो जाएं तो क्या करना चाहिए।

हीट स्ट्रोक के कारण होती है ये दिक्कत

चक्कर-बेहोशी जैसी समस्याएं हीट स्ट्रोक या गर्मी के कारण हो सकती है। जो लोग गर्मी में ज्यादातर बाहर रहते है या बाहर काम करते है, उन लोगों में ये समस्याएं देखने को ज्यादा मिलती है। तेज़ धूप में रहने की वजह से उनके शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। इन्हीं समस्यों से बचने के लिए आपको गर्मियों में अपने शरीर का खास ख्याल रखना चाहिए।

आखिर बेहोशी होती क्यों है?

एक्सपर्ट्स की माने तो सिर्फ अधिक तापमान की वजह से ही बेहोशी या चक्क्कर आने की समस्या नहीं होती। थकान लगना और बेहोशी की समस्या का एक कारण डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। इसके अलावा एक दम से किसी ठंड से गर्म या फिर गर्म से ठंडी जगह जाने पर भी बेहोशी-चक्कर जैसी समस्यें देखनी को मिल सकती है।

गर्मियों में चक्कर आने से कैसे बचें?

इन सुझावों की मदद से गर्मियों में चक्कर आने और बेहोशी की समस्या से आप बच सकते हो:-

  • गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पिए। साथ ही फलों-सब्जियों का सेवन करें।
  • ज्यादा चाय और कॉफ़ी गर्मियों में ना पिए। इससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है।
  • शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए ओआरएस, नारियल पानी नींबू पानी जैसी आदि चीज़ों का सेवन करें।
  • जरुरी हो तभी घर से दोपहर के समय बाहर निकले।
  • धूप से बचने के लिए सूती, ढीले-ढाले कपड़े पहनें।

बेहोशी होने पर करें ये काम?

एक्सपर्ट्स की माने तो जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो बेहोशी-चक्कर जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती है। अगर कोई गर्मी के कारण बेहोश हो जाता है तो सबसे पहले जरुरी है की शरीर के तापमान को कण्ट्रोल में लाएं। साथ ही डिहाइड्रेशन के लिए तरल पदार्थ व्यक्ति को पिलाएं। अगर इन चीज़ों से भी व्यक्ति को रहत नहीं पहुंचती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें