Char Dham YatraBig News

हरिद्वार में पंजीकरण को लेकर हंगामा, यात्रियों ने बैरिकेडिंग पार कर गिराए काउंटर, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

हरिद्वार में सोमवार को चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण को लेकर हंगामा हो गया। हालात देखते ही देखते इतने बेकाबू हो गए की आक्रोशित भीड़ ने बैरिकेडिंग पार कर काउंटर को गिरा दिया। इसके साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

हरिद्वार में पंजीकरण को लेकर हंगामा

गौरतलब है की पिछले तीन दिन से चारों धाम में उमड़ती भीड़ को देखते हुए शासन की ओर से ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी। सोमवार यानी आज से दोबारा यात्रियों के पंजीकरण शुरू होने थे। काउंटर खुलते ही यात्रियों की भीड़ पंजीकरण के लिए उमड़ गई। इस बीच शासन की ओर से आदेश आया की चारों धाम में भीड़ होने के चलते पंजीकरण को सोमवार के लिए भी रोक दिया जाए।

यात्रियों ने बैरिकेडिंग पार कर गिराए काउंटर

पंजीकरण ना होने की घोषणा से यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। आक्रोशितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते हालात इतने बेकाबू हो गए की महिलाओं ने बैरिकेडिंग लांघकर काउंटरों को ही गिरा दिया। बता दें 15 मई से 19 मई तक ऑफलाइन पंजीकरण सरकार की ओर से बंद करवाए गए थे। जिसके बाद से कई यात्री पंजीकरण नहीं होने से वापस लौट गए थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें