Dehradun NewsBig News

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की पेयजल और विद्युत आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

चारधाम यात्रा में पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समस्या के साथ ही प्रदेश में पेयजल की किल्लत और विघुत आपूर्ति की समस्या को लेकर सीएम धामी ने सोमवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

पेयजल और विद्युत आपूर्ति को लेकर सीएम की पुष्कर सिंह धामी बैठक

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द पेयजल और बिजली की जहां-जहां किल्लत हो रही है उसे दूर करने के दिशानिर्देश दिए।

दोगुनी संख्या में यात्रा के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु : CM पुष्कर सिंह धामी

चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने कहा कि इस बार यात्रा में दोगुनी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस वजह से ऋषिकेश हरिद्वार और विकास नगर में श्रद्धालुओं को रोका भी जा रहा है। व्यवस्था बनते ही श्रद्धालुओं को धामों की ओर रवाना भी किया जा रहा है। सीएम ने कहा पहले से रजिस्ट्रेशन करवाने वाले यात्रियों को दर्शन कराना हमारी प्राथमिकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें