Char Dham YatraHighlight

Uttarakhand Char dham news : यात्रा मार्ग पर पहली बार की गई महिला SDRF की नियुक्ति, ऐसे कर रहीं श्रद्धालुओं की मदद

चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यात्रा को देखते हुए एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस में पहली बार चारधाम यात्रा में महिला कर्मियों की नियुक्ति की गई है।

Char Dham Yatra 2024

एसडीआरएफ महिला कार्मिकों को चारधाम यात्रा से पूर्व तीन महीने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके बाद एसडीआरएफ महिला पुलिसकर्मी चारधाम यात्रा के दौरान दुर्गम क्षेत्रों व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच सेवाएं दे रहीं है।

Char Dham Yatra 2024

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए महिला एसडीआरएफ की तैनाती के बाद से ही चारधाम यात्रा मार्ग पर आने वाली महिला श्रद्धालुओं को काफी मदद मिल रही है।

Char Dham Yatra 2024

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें महिला एसडीआरएफ यात्रा पर आने वाली महिला श्रद्धालुओं की मदद करती हुई दिख रही है।

Char Dham Yatra 2024

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें