Entertainment

मिल गए तारक मेहता के सोढ़ी, Gurucharan Singh ने खुद बताई लापता होने की वजह

Gurucharan Singh Missing Case: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ़ गुरुचरण सिंह वापस अपने घर लौट आए है। बता दें की सोढ़ी 25 दिनों से लापता थे। 22 अप्रैल को अभिनेता मुंबई के लिए अपने पैरेंट्स के घर से निकले थे। जिसके बाद ना वो मुंबई पहुंचे और ना ही उनसे कांटेक्ट हो पाया। ऐसे में उनके पेरेंट्स ने पुलिस में मिसिंग कम्प्लेन फाइल की। अब २६ दिन बाद अभिनेता घर वापस आ गए है। साथ ही उन्होंने गायब होने की वजह भी बताई।

सबकुछ छोड़ धार्मिक यात्रा पर निकले थे सोढ़ी!

17 मई को गुरुचरण सिंह घर वापस लौट आए है। खबरों की माने तो दिल्ली पुलिस ने अभिनेता से सवाल जवाब किए। जिसमें पता चला की वो दुनियादारी छोड़ ‘धार्मिक यात्रा’ पर निकले थे। पुलिस को अभिनेता ने बताया की घर से वो ‘धार्मिक यात्रा’ पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अमृतसर और लुधियाना आदि शहरों के गुरुद्वारों में समय बिताया। जिसके बाद वो घर वापस आ गए। क्योंकि उन्हें एहसास हुआ की परिवार उनके लिए सबकुछ है।

26 दिन से थे लापता Gurucharan Singh

बता दें कि गुरुचरण सिंह के पिता द्वारा एक्टर के लापता होने की मिसिंग कंप्लेंट पुलिस में दर्ज की गई थी। जिसके बाद जांच में कई खुलासे हुए। जिसमें पता चला था की अभिनेता ने खुद ही अपना फ़ोन पालम में छोड़ दिया था। साथ ही उन्हें एटीएम से कॅश निकलते हुए भी देखा गया था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा था की अभिनेता ने अपनी किडनेपिंग खुद ही कराई है। लेकिन अब सोढ़ी वापस आ गए है। पिता ने बयाया की दो दिन पहले ही वो घर लौट आए थे। उनकी तबियत भी ठीक है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें