Char Dham YatraBig News

Char dham yatra news : यात्रा मार्ग पर करंट लगने से घोड़े की मौत, संचालकों ने ऊर्जा निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

यमुनोत्री धाम में यात्रा मार्ग पर करंट लगने से जानकीचट्टी में एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा संचालकों ने हंगामा कर ऊर्जा निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

यात्रा मार्ग पर करंट लगने से घोड़े की मौत

हादसा सोमवार सुबह का है। जानकीचट्टी में करंट लगने से घोड़े की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घोड़ा संचालकों ने घोड़े की मौत पर जमकर हंगामा काटा। इसके साथ ही ऊर्जा निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

ऊर्जा निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया की उसे मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद मामला कुछ हद तक शांत हुआ। बताया जा रहा है कि एक घोड़ा खम्बे के पास खड़ा हुआ था। अचानक वो करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। गनीमत ये रही की और जानवर या कोई श्रद्धालु करंट की चपेट में नहीं आया। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें