HighlightSports

MS Dhoni नहीं लेंगे IPL से सन्यास! उलझन में हैं माही, रिटायरमेंट पर बड़ा अपडेट आया सामने

MS Dhoni IPL Retirement Update: Mahendra Singh Dhoni को क्रिकेट की हिस्ट्री में सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज में से एक माना जाता है। साथ ही वो फिनिशर की भूमिका का भी अच्छी तरह से निभाते है। ना सिर्फ देश के लिए बल्कि आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी वो महान कप्तान रहे।

IPL 2024 में उन्होंने टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी। जिसके बाद से ही कहा जा रहा है की ये सीजन MS धोनी का लास्ट आईपीएल सीजन हो सकता है। पिछली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी चेन्नई इस बार क्वालीफाई नहीं कर सकी। जिसके बाद धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें तेज़ हो गई। इसी बीच धोनी के संन्यास(MS Dhoni IPL Retirement) पर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

ms-dhoni

रिटायरमेंट पर बड़ा अपडेट (MS Dhoni IPL Retirement)

आखिरी मुकाबला धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था। जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद पूर्व क्रिकेट प्लेयर्स और एक्सपर्ट्स ने अटकले लगाई थी की ये उनका आखिरी आईपीएल मैच था। लेकिन इस मामले में अभी तक धोनी ने अपना कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। लेकिन इसी से जुड़ा एक अपडेट सामने आ रहा है।

MS-Dhoni-CSK-IPL-2024

उलझन में है MS Dhoni

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट की माने तो चेन्नई में धोनी ने कसी को भी अपने रिटायरमेंट के बारे में नहीं बताया। मैनेजमेंट को धोनी ने बताया की वो कुछ महीनों का इंतज़ार करने के बाद ही अंतिम निर्णय लेंगे। ऐसे में इस रिपोर्ट के बाद कहा जा रहा है की धोनी अपने फैंस के लिए अगला सीजन भी खेलते नज़र आ सकते है। ऐसे में ये देखना होगा की अगले साल धोनी चेन्नई के लिए खेलते है या फिर उससे पहले ही आईपीएल को भी अलविदा कहते है।

MS DHONI IPL CAREER

चेन्नई के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी

धोनी चेन्नई के लिए सबसे सफल कप्तान रहे है। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम ने पांच बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया है। पिछले सीजन भी धोनी की कप्तानी में टीम में आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। जिसके बाद अटकले लगाई जा रही थी की जीत के बाद धोनी आईपीएल को अलविदा कह देंगे। लेकिन फैंस को एक अंतिम तोहफा देने के लिए उन्होंने ऐलान किया की वो आईपीएल २०२४ खेलेंगे। साथ ही अपने होम ग्राउंड में आखिरी मुकाबला खेलेंगे

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें