Nainital NewsBig News

नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, कालाढूंगी मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा पर्यटकों का वाहन

नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के पर्यटकों का वाहन कालाढूंगी मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में 16 पर्यटक सवार थे। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

कालाढूंगी मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा वाहन

हादसा रविवार दोपहर का है। दिल्ली के पर्यटकों से भरा टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर कलढूंगी मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में 16 पर्यटक सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

हादसे में कई लोग घायल

हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां से कुछ लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वाहन में सवार सभी लोग दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें