Uttarakhand Chamoli NewsBig News

बम-बम भोले के जयकारों के बीच खुले रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, श्रद्धालु कर पाएंगे भगवान शिव के मुख के दर्शन

बम-बम भोले के जयकारों के बीच विधिवत पूजा अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण एंव धार्मिक रीति रिवाजों के साथ चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। अब श्रद्धालु आगामी छह महीनों तक मंदिर में भगवान शिव के मुख के दर्शन कर पाएंगे।

विधि-विधान से खुले रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

शनिवार को विधि विधान के साथ प्रात: काल ब्रह्म मुहुर्त पर चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के जयकारे लगाए। जय बाबा रुद्रनाथ के जयकारों से रुद्रनाथ मंदिर गूंज उठा । जिससे चारों तरफ का माहौल भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालु कर पाएंगे भगवान शिव के मुख के दर्शन

बता दें पंचकेदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में भगवान शिव के एकनान स्वरुप मुख की पूजा होती है। कपाट खुलने के बाद अगले 6 माह तक रुद्रनाथ में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाएगी। गोपेश्वर से 3 किलोमीटर सगर गांव तक वाहन से पहुंच कर 18 किमी की पैदल दूरी तय कर रुद्रनाथ मंदिर पहुंचा जा सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें