National

Haryana Nuh Road Accident : पलवल एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 8 लोग जिंदा जले, कई गंभीर रूप से झुलसे

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां तावडू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शनिवार की रात भक्तों से भरी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में सवार आठ लोग जिंदा जल गए। जबकि दो दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बस में सवार 60 लोग में 8 की मौत

हादसे के शिकार लोग चंडीगढ़ और पंजाब के रहने वाले बताए गए हैं जो मथुरा और वृंदावन दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस जांच में जुट गई है। बस में 60 लोग सवार थे जिनमें महिलाएं और बच्चें भी शामिल थे। यह सभी नजदीरी रिश्तेदार थे जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। दर्शन कर जब वो लौटे ते देर रात करीब डेढ़ बजे बस में आग की लपटें दिखाई दी और धीरे-धीरे आग ने विकराल रुप ले लिया और 8 लोग जिंदा जल गए। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें