Big NewsRishikesh News​

Rishikesh News : गौशाला में लगी भीषण आग, तीन मवेशियों की जिंदा जलकर मौत, मचा हड़कंप

ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिवाजीनगर स्थित एक गौशाला में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से तीन मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

गौशाला में लगी भीषण आग

बताया जा रहा है कि गौशाला में एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भी ठहराया गया था। घटना के दौरान वहां 12 लोग मौजूद थे। लोगों ने आग की लपटे देख मौके भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

लापरवाही के चलते हुआ हादसा

घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। गौशाला में गोवंश के लिए रखे भूसे में आग तेजी से फैल गई। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर फायर स्टेशन प्रभारी प्रताप सिंह राणा ने बताया कि आग पर काबू पर लिया गया है। गोशाला में कई तरह की लापरवाही बरती गई थी। जिस कारण आग बुरी तरह से फैल गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें