Rudraprayag NewsHighlight

Rudrapryag News : रुद्रप्रयाग में बढ़ी वाहनों की भीड़, DM और SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

केदारनाथ धाम यात्रा 2024 कपाट खुलने के सातवें दिन केदारपुरी में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख के करीब पहुंच गयी है। गुरुवार शाम तक 1 लाख 83 हजार 677 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बता दें ये शायद पहली दफा होगा जब पहले सात दिनों में इतनी बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शन को यहां पहुंचे हैं।

भारी मात्रा में आ रहे वाहन

गुरुवार के दिन सुबह से ही यातायात को लेकर चुनौतीपूर्ण रहा। भारी संख्या में यात्री निजी एवं सार्वजानिक वाहनों से जनपद में पहुंचे। यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव फाटा से लेकर सीतापुर और सोनप्रयाग तक कुछ स्थानों पर सिंगल लेन और बॉटल नेक होने के चलते यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस बल ने रोस्टर के हिसाब से बारी-बारी से दोनों तरफ से ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था बनाई है।

DM और SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

मंजिल तक पहुंचने के कारण कुछ श्रद्धालु यातायात नियमों का भी उल्लंघन करते हुए यातायात व्यवस्था बाधित कर रहे हैं। ऐसे में न केवल यातायात नियमों का पालन कर रहे यात्री परेशान हो रहे हैं। बल्कि पूरी यात्रा प्रभावित हो रही है। इस स्थिति को काबू करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार और एसएसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को फील्ड में उतारते हुए जाम की स्थिति पर काबू पाया।

कुंड से सोनप्रयाग तक किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण

देर रात जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल के साथ स्वयं मौके पर पहुंचकर कुंड से सोनप्रयाग तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए बाधित यातायात को सुचारू करवाया। बता दें इससे पहले पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल खुद मौके पर गुप्तकाशी, फाटा, शेरसी, बड़ासू से लेकर सोन प्रयाग के बीच यातायात सुचारू करने में जुटे रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें