Char Dham YatraBig News

यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे CM, पंजीकरण जांच केंद्र में सुनी श्रद्धालुओं की समस्या

चारधाम यात्रा में बढ़ती अव्यवस्थाओं के बाद सूबे के मुखिया ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी खुद उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंच गए हैं।

Char Dham Yatra 2024

बड़कोट पहुंचकर सीएम धामी ने यमुनोत्री धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएम धामी ने यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर बड़कोट में बने पंजीकरण जांच केंद्र पर पंहुचकर यात्रियों की समस्याएं सुनी ।

Char Dham Yatra 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देख श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली और एकाएक कर सूबे के मुखिया को अपनी समस्या बताने लगे।

Char Dham Yatra 2024

पंजीकरण जांच केंद्र के बाहर मौजूद श्रद्धालुओं ने सीएम धामी को अपनी समस्या बताई। जिसके बाद सीएम धामी ने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश किया।

Char Dham Yatra 2024

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें