Char Dham YatraBig News

CM Dhami inspects arrangements for Char Dham Yatra : सीएम धामी ने संभाली यात्रा की कमान, व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा में बढ़ती अव्यवस्थाओं के बाद सूबे के मुखिया ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी खुद उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंच गए हैं। बड़कोट में सीएम यमुनोत्री धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उच्चाधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।

व्यवस्थाओं का निरिक्षण करने उत्तरकाशी पहुंचे CM Dhami

बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे। बता दें बड़कोट में सीएम धामी यमुनोत्री धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। सीएम धामी केन साथ उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट और गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय भी मौजूद हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें