Trending

डॉक्टर की इस सलाह से पांच दिन की बच्ची की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, क्या है पूरा मामला? जानिए

यूपी के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां एक स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर की सलाह ने पांच दिन की बच्ची की जान ले ली। बच्ची के परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। साथ ही अस्पताल के स्टाफ पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है। तो वहीं डॉक्टर भी अस्पताल से भाग गया। इस घटना के बाद अस्तपाल को सील कर दिया गया है। साथ ही मामलें की जांच की जा रही है।

5 DAY OLD GIRL DIES IN SUNLIGHT mainpuri UP

पांच दिन की बच्ची की हुई मौत

दरअसल राधा रमन रोड स्थित श्री साईं हॉस्पिटल में थाना घिरोर क्षेत्र गांव भुगाई के रहने वाले निवासी विमलेश कुमार और उनकी पत्नी रीता देवी अपनी पांच दिन की बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। बीते बुधवार को बच्ची को कुछ समस्या थी। जिसके बाद डॉक्टर ने परिवार वालों को सलाह दी की बच्ची को आधा घंटा धूप में रखें।

परिवार वालों की माने तो बच्ची को उन्होंने सुबह 11:20 पर हॉस्पिटल की छत पर धूप दिखाई। इसी बीच पांच दिन की बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। परिजन 11:50 पर उसे निचे ले आए। जिसके थोड़ी ही देर बाद बच्ची ने अपना दम तोड़ दिया। ऐसे में परिवार वालो ने आरोप लगाया है कि स्टाफ वालों ने बच्ची की मां से बदतममजी की और उन्हें हॉस्पिटल से बाहर निकला। परिवार वालों का कहना है की डॉक्टर की गलत सलाह से बच्ची की मौत हुई है।

अस्पताल हुआ सील

शिकायत के बाद सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता ने इस मामले पर कार्यवाही के आदेश दिए है। अस्पताल को भी सील कर दिया गया है। ऐसे में जांच रिपोर्ट्स के बाद ही आगे इस केस में कार्यवाही की जाएगी। जांच के बाद ही पांच दिन की बच्ची की मौत का असली कारण पता चल पाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें