Sports

ओलंपिक से पहले Neeraj Chopra ने किया कमाल, एथलेटिक्स फेडरेशन कप 2024 में जीता गोल्ड

भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। जेवलीन थ्रो में इस स्टार एथलिट ने गोल्ड मेडल जीता है। दरअसल भुवनेश्वर में एथलेटिक्स फेडरेशन कप 2024 में उन्होंने 82.27 मीटर थ्रो कर ये पहला स्थान अपने नाम किया है। डीपी मनु को मात देकर ये मुकाम उन्होंने हासिल किया है।

Neeraj Chopra ने जीता गोल्ड मेडल

27वें नेशनल फेडरेशन कप में ओलंपिक गोल्ड मैडल जितने वाले नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया है। 82.27 मीटर का थ्रो फेककर एथलिट ने अपने नाम गोल्ड मैडल कर लिया। बता दें की इस साल पेरिस में ओलंपिक का भी आयोजन होना है। ऐसे में नीरज अछि फॉर्म में नज़र आ रहे है। जो काफी देश के लिए काफी ख़ुशी की बात है।

मनु डीपी ने भी किया प्रभावित

नीरज के अलावा 24 साल के मनु डीपी ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान वो नीरज को तगड़ी टक्कर देते दिखाई दिए। पहले राउंड में मनु ने 82.06 मीटर का थ्रो फेका। इस थ्रो से उन्होंने नीरज को पीछे छोड़ दिया। तीसरे राउंड में भी मनु 81.43 मीटर के थ्रो के साथ आगे थे। जिसके बाद चौथे राउंड में नीरज ने 82.27 मीटर का भाला फेका और आगे निकल गए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें