Char Dham YatraHighlight

Char dham yatra news : श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बने SDRF और DDRF के जवान, तबीयत बिगड़ने पर ऐसे कर रहे मदद

केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ यात्रा मार्ग में तैनात एसडीआरएफ और सेक्टर अधिकारी की टीमें देवदूत बन रही हैं। बीमार और घायल श्रद्धालुओं को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान को बचाया जा रहा है।

char dham yatra news

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि छोटी लिनचोली में यात्री का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना सेक्टर अधिकारी ने दी।

kedarnath marg

भीमबली में तैनात एसडीआरएफ की टीम द्वारा घायल यात्री को उपचार के लिए एमआरपी भीमबली लाया गया। उसके बाद एसडीआरएफ द्वारा यात्री को रेफर कर गौरीकुंड लाया गया। अब उनकी हालत में सुधर बताया जा रहा है।

char dham yatra news

वही भैंरों मंदिर के पास एक यात्री की अचानक तबीयत खराब होने पर जंगलचट्टी में तैनात एसडीआरएफ की टीम द्वारा यात्री का रेस्क्यू कर गौरीकुंड अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया।

char dham yatra news

इसके साथ ही गौरीकुंड गेट के ऊपर एक महिला यात्री इंदौर निवासी शकुंतला देवी (65) घोडे़ से गिरने से घायल हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ द्वारा घायल यात्री को स्ट्रेचर से गौरीकुंड लाया गया।

char dham yatra news

वहीं थारू कैंप के पास घोड़े की टक्कर से एक यात्री के घायल होने पर छोटी लिनचोली आरएमपी ले जाया गया। जहां उसे त्वरित उपचार दिलाया गया। घायल श्रद्धालु की हालत में अब सुधर बताया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें