Entertainment

इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी अक्षय-टाइगर की ‘Bade Miyan Chote Miyan’, जानें कहां देगी दस्तक

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां'(Bade Miyan Chote Miyan ) बीते महिने ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में टाइगर-अक्षय की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म का अजय देवगन की ‘मैदान के साथ क्लैश हुआ था।

ऐसे में अगर आप थिएटर में ‘छोटे मियां बड़े मियां’ नहीं देख पाए है तो अब इसका लुत्फ़ आप घर बैठे उठा सकते हो। फिल्म के ओटीटी रिलीज का एक उड़ाते सामने आ रहा है। जल्द ही ये फिल्म ओटीटी(Bade Miyan Chote Miyan OTT Release) पर दस्तक देगी ।

इस प्लेटफॉर्म पर Bade Miyan Chote Miyan होगी रिलीज

खबरों के मुताबिक नेटफ्लिक्स द्वारा अक्षय-टाइगर श्रॉफ की ‘छोटे मियां बड़े मियां’ के राइट्स खरीदें गए हैं। जिसके चलते फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी। फिल्म की डेट को लेकर फिलहाल अभी तक कोई इनफार्मेशन नहीं आई है। लेकिन खबरों की मने तो जून की शुरुआत में ही फिल्म को रिलीज़ किया जाएगा।

फिल्म का कलेक्शन

‘छोटे मियां बड़े मियां’ में पहली बार अक्षय-टाइगर श्रॉफ की जोड़ी बड़े परदे पर नज़र आई थी। 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म के कलेक्शन को देखा जाएं तो ओपनिंग डे फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। 15.65 करोड़ से फिल्म ने ओपनिंग की थी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड टोटल 100 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें