Char Dham YatraHighlight

Char dham yatra news : दो दिन नहीं होंगे चारधाम यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन, पढ़ें यहां

चारधाम यात्रा के लिए लगातार बढ़ रहे पंजीकरण को देखते हुए हफ्ते में दो दिन रजिस्ट्रेशन नहीं करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यहां पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती को लेकर आदेश जारी किए गए हैं।

तीन मजिस्ट्रेट की होगी तैनाती

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के सुधांशु, गढ़वाल आयुक्त और डीजीपी की मौजूदगी में चारधाम यात्रा के संबंध में बैठक की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यहां पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। जिसे लेकर गढ़वाल आयुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं।

दो दिन नहीं होंगे चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन

बैठक में ये भी फैसला लिया गया है कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं किए जाएंगे। सीके साथ ही प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक होमगार्ड भी दिए जाएंगे और उत्तरकाशी में एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती भी की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें