Mumbai: होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या हुई 14, अस्पताल में 43 का इलाज जारी
मुंबई के घाटकोपर में एक 100 फीट लंबा होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है और 43 लोग घायल है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 31 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घाटकोपर में हुए हादसे के बाद महाराष्ट्रके उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मुंबई के मुलंद क्षेत्र मे होने वाली चुनावी रैली को रद्द कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होने लिखा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांक के आदेश दिए गए हैं।
रेलवे और विज्ञापन कंपनी के खिलाफ मुकदमा
वहीं इस हादसे को लेकर बृहन्मुंभी नगर निगम ने रेलवे और विज्ञापन कंपनी इगो मीडिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बीएमसी का कहना है कि रेलवे और विज्ञापन कंपनी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनयिम के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा। वही सेंट्रल रेलवे के अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट मे बताया कि जि जमीन पर होर्डिंग लगाई गई थी, वह जमीन सेंट्रल रेलवे की नहीं बल्कि राजकीय रलवे पुलिस की है।
तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना
वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर मे तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान के साथ-साथ कई जगह बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी भी चल सकती है।