NationalRahul Gandhi News

बीजेपी ने अभिनव प्रकाश को किया राहुल गांधी के साथ डिबेट के लिए नॉमिनेट, जानें इन्हें चुनने का खास कारण

हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को ओपन डिबेट के लिए चैलेंज किया था। अब बीजेपी की ओर से राहुल गांधी को पत्र लिखा गया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को डिबेट के लिए नॉमिनेट किया है।

कौन हैं अभिनव प्रकाश?

अभिनव प्रकाश उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह दलित समुदाय की उपजाति पासी समुदाय से आते हैं। रायबरेली की लोकसभा सीट पर पासी समुदाय दलितों की कुल आबादी के करीब 30% है। राहुल गांधी रायबरेली से ही कांग्रेस उम्मीदवार हैं।

पेशे से प्रोफेसर हैं अभिनव प्रकाश

अभिनव प्रकाश भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता भी हैं। ये लगातार मोदी सरकार के कामकाज पर पार्टी का पक्ष रखते हैं। अभिनव प्रकाश जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एल्यूमिनी भी हैं। वह अभी दिल्ली यूनिर्वसिटी के रामजस कॉलेज में इकोनॉमिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर भी हैं। इसके पहले वो श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में भी शिक्षक के रुप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

राहुल गांधी को तेजस्वी का जवाब

तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी के लिखे पत्र में जवाब देकर कहा, नमस्ते राहुल जी! हम 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान के व्यस्त कार्यक्रम के बीच महत्तवपूर्ण शासन मुद्दों पर चर्चा और बहस में शामिल होने की आपकी इच्छा की सराहना करते हैं।

  • राहुल गांधी पर साधा निशाना

वहीं एक मीडिया चैनल से बात करते हुए अभिनव प्रकाश ने राहुल गांधी पर निशान साधते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह बहस से उस तरह नहीं भागेंगे जैसे वह अमेठी से भागे थे।  अन्यथा कौन जानता है कि उन्हें अगले चुनाव में रायबरेली से भी भागना पड़ेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें