Big NewsUttarakhand

भाजपा नेता ने ही खोली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पोल, यहां पढ़ें क्या बोल गए BJP विधायक विनोद चमोली

राजधानी देहरादून में पिछले पांच सालों से चल रहा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पोल खुद भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनोद चमोली ने खोल दी है। विनोद चमोली ने स्मार्ट सिटी के कामों में गंभीर अनियमितता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरीके से काम होना चाहिए था वो नहीं हुआ है।

भाजपा नेता ने ही खोली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पोल

स्मार्ट सिटी का काम अब सरकार के लिए सिर दर्द बनता जा रहा है। भाजपा विधायक खजान दास के बाद अब भाजपा विधायक विनोद चमोली ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पोल खोल दी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर विनोद चमोली ने कहा की ‘मैं स्मार्ट सिटी के काम से संतुष्ट नहीं हूं। जिस तरह से काम होना चाहिए था वैसा काम नहीं हो पाया है। चमोली ने कहा स्मार्ट सिटी के काम की शुरुआत ही गलत हुई है।

पूर्व में MLA खजानदास भी कर चुके हैं शिकायत

बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है। जब भाजपा के नेता स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर सवाल उठा रहे हो। इससे पहले राजपुर विधायक खजानदास भी स्मार्ट सिटी के काम की धीमी गति पर नाराजगी जाता चुके हैं। राजपुर विधायक खजानदास ने इसे लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री को भी पत्र लिखकर स्मार्ट सिटी के कार्यों की शिकायत की थी। इसके साथ ही अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें