Char Dham YatraUttarakhand

Char Dham Yatra News : चारधाम यात्रा पर आए UP और MP के दो श्रद्धालुओं की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

चारधाम यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोनों श्रद्धालु चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे।

चारधाम यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की मौत

चारधाम यात्रा पर आए पहले ही दिन आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पहले तीर्थ की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दो तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों श्रद्धालुओं की अलग-अलग स्थानों पर मौत हुई है।

UP और MP के थे दोनों श्रद्धालु

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों श्रद्धालु मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल उम्र 71 साल और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी उम्र 69 साल की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने दो श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button