Dehradun NewsBig News

जंगल में पेड़ से लटका मिला वन विभाग के कर्मचारी का शव, मची सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर क्षेत्र के ओखला गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतक वन विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

घटना शुक्रवार की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय डोभाल ने शव लटके होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारकर मृतक की शिनाख्त शुरू की। मृतक की पहचान गौरव डोभाल (28) पुत्र भरोसेलाल निवासी सरकारी जंगलात कालोनी किद्दूवाला के रूप में हुई।

परिजनों ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी

मिली जानकारी के अनुसार मृतक गौरव पिछले एक महीने से गुमशुदा चल रहा था। गौरव के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें