Big NewsKashipur News

काशीपुर में स्व. गहतोड़ी के आवास पर पहुंचे सीएम धामी, अर्पित की श्रद्धांजलि

गुरूवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी काशीपुर पहुंचे। यहां वो वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी के घर गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद उन्होंने

स्व. गहतोड़ी के आवास पर पहुंचे सीएम धामी

सीएम धामी ने आज ऊधम सिंह नगर में राज्य वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने कहा कि स्व. कैलाश जी ने अपने कार्यों से समाज में एक अलग जगह बनाई। राजनीतिक जीवन में कैलाश दा कर्मठता के सशक्त प्रतीक थे

उनके लिए जनसेवा हमेशा सर्वोपरि रही – सीएम

सीएम धामी ने कहा कि उनके लिए जनसेवा हमेशा सर्वोपरि रही। गरीब और जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग देने के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कैलाश दा के सपनों को पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें