Big NewsUttarkashi News

यमुनोत्री हाईवे पर भरभराकर गिरे पत्थर, चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

यमुनोत्री हाईवे (yamunotri highway) से हादसे की खबर सामने आ रही है। धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भरभराकर पत्थर आ गिरे। पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कल से चारधाम यात्रा (chardham yatra) शुरू हो रही है। यात्रा से ठीक एक दिन पहले यात्रा मार्ग पर ये हादसा हो गया।

यमुनोत्री हाईवे पर भरभराकर गिरे पत्थर

हादसा गुरुवार सुबह का है। मृतक की पहचान विजयपाल पंवार (60) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विजयपाल परिजनों के साथ कार में स्वर्णकार नौगांव में स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। इस दौरान धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर आए पत्थर को हटाने के लिए गाड़ी से उतरा। इस दौरान पहाड़ी से भरभराकर भरी भरकम पत्थर आ गिरा।

चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

पत्थर की चपेट में आने से विजयपाल गंभीर घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। व्यक्ति को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें