Champawat NewsBig News

स्कूल से लिफ्ट लेकर घर जा रही थी छात्राएं, ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे कुचलकर दो की मौत

चंपावत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।10 छात्राएं ट्रैक्टर ट्रॉली से लिफ्ट लेकर स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान दो छात्राएं अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे आ गिरी। दोनों छात्राओं की ट्रॉली के पहिए के नीचे आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे कुचलकर दो की मौत

हादसा बुधवार का है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बुड़म के सकुनी तोक निवासी कविता (16) और अनीता (17) सूखीढांग-डांडा-मीडार से हर रोज की तरह अपनी अन्य सहेलियों के साथ घर आ रही थी। इस दौरान उन्होंने सड़क से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से लिफ्ट मांगी और उसमे चढ़ गई। लिफ्ट मांगने वालों में 10 छात्राएं शामिल थी।

गांव में पसरा मातम

बताया जा रहा है कुछ दूर जाकर मोड़ पर कविता और अनीता का संतुलन बिगड़ गया और वो पहिए के नीचे आ गिरी। पहिए के नीचे आने से दोनों छात्राओं की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों मृतका के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें