Haridwar NewsHighlight

लक्सर में एक घर से निकला विशालकाय अजगर, देखने वालों की अटकी सांस

हरिद्वार में लक्सर के इस्माइलपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ग्रामीण के घर से विशालकाय अजगर निकला। जिसने भी अजगर को देखा मानो उसकी सांसें अटक गई हो। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।

घर से निकला विशालकाय अजगर

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर के इस्माइलपुर गांव में दिनेश में ट्रॉली खड़ी थी। तभी उसकी नजर ट्रॉली के नीचे बैठे अजगर पर पड़ी। अजगर देख दिनेश की चीख निकल गई। शोर सुन ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

सूचना पाकर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू चलाकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर वन क्षेत्र पथरी के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। जिसके बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें