Haridwar NewsHighlight

अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, कई वाहनों को किया सीज, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। जिसमें पांच जेसीबी मशीन समेत कई वाहनों को सीज किया गया है। बता दें तहसील प्रशासन की ये ताबड़तोड़ कार्यवाही मंगलवार रात से ही चल रहा है। जिसके बाद से ही खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

पांच जेसीबी मशीने समेत कई वाहनों को किया सीज

लक्सर तहसील प्रशासन की टीम ने मंगलवार देर रात अवैध खनन की सूचना पर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए अवैध खनन को अंजाम दे रही पांच जेसीबी मशीन सहित चार टैक्टरों को पकड़कर सीज किया है। जिसके बाद से ही खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है।

खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुछले कुछ समय से अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। जिस पर देर रात मुजाहिदपुर माजरी के पास कार्यवाही करते हुए पांच जेसीबी मशीने और 4 टेक्टरों को सीज किया गया है। उन्होंने कहा आगे भी अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें