Uttarkashi NewsBig News

उत्तराखंड में तूफान का कहर, तेज आंधी से बाइक पर गिरा पेड़, दो युवकों की मौत

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में तूफान का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी की मोरी ब्लॉक पर सोमवार शाम करीब चार बजे आंधी-तूफान से बाइक सवार दो युवकों पर पेड़ गिरने से दोनों की मौके पर मौत हो गई।

तेज आंधी से बाइक पर गिरा पेड़, दो युवकों की मौत

घटना सोमवार शाम करीब चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार युवक आंधी-तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई।

मृतकों का विवरण

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान प्रकाश चंद नौटियाल निवासी डागोली टिकोची और शहीद निवासी मोरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है प्रकाश सरकारी शिक्षक थे तो वही शहीद नाई का काम करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

मौसम की जानकारी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को पहाड़ी जिलों में तेज हवाओं के चलने की संभावना है। हालांकि कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। वहीं मंगलवार को मौसम बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। जिससे उत्तराखंड में मौसम बदलेगा और बारिश की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें