HighlightMussoorie News

मसूरी में एक और सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुआ स्कूटी सवार, हालत गंभीर

मसूरी मार्ग में जेपी बैंड के पास स्कूटी सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। घायल को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुआ स्कूटी सवार

घायल युवक की पहचान सागर (34) पुत्र हरपाल सिंह निवासी रायपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक स्कूटी से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

युवक की हालत गंभीर

प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है युवक नशे की हालत में स्कूटी चला रहा था। बता दें बीते दें बीते दिनों पहले झड़ी पानी रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें