Haridwar NewsBig News

युवती को भगाकर रचाई शादी, प्रेमिका के परिजनों ने युवक के पिता की पीट-पीटकर कर दी हत्या, पढ़ें पूरा मामला

हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक ने अपनी प्रेमिका को भगाकर शादी की तो इससे नाराज होकर युवती के परिजनों ने युवक के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

युवती के परिजनों ने की युवक के पिता की हत्या

बता दें मृतक सहारनपुर क्षेत्र का रहना वाला है। दो दिन पहले मृतक का पुत्र मंगलौर क्षेत्र के रहने वाली युवती को भगाकर ले गया था। युवक ने युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। इस दौरान दोनों पक्ष के परिजन प्रेमी जोड़े की तलाश करने लगे।

मौत के घाट उतार फरार हुए युवती के परिजन

बताया जा रहा है बेटे को ढूंढ़ने पहुंचे युवक के पिता को युवती के परिजनों ने घेर लिया और पीट-पीटकर मौत के घाट उतार फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मृतक का पुत्र मंगलौर क्षेत्र की युवती को लेकर फरार हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक अपने बेटे को ढूंढने के लिए ही क्षेत्र में आया हुआ था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने आग बताया कि युवती पक्ष ने युवक के पिता को घेर लिया और पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पक्ष के कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें