Dehradun NewsBig News

हरिद्वार-देहरादून हाईवे के पास मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

हरिद्वार-देहरादून हाईवे के पास युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला रेतकर युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Haridwar-Dehradun Highway के पास मिला युवती का शव

सोमवार सुबह हरिद्वार -देहरादून हाईवे पर तीन पानी पुलिया के पास राहगीरों को युवती का शव पड़ा मिला। जिसे देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खून पड़ा हुआ था जिससे संभावना जताई जा रही है की युवती का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।

शिनाख्त में जुटी पुलिस

फिलहाल युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है। मामले को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया की युवती के गले में गहरे घाव के निशान हैं। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें