TrendingHighlight

क्या है Chahat Fateh Ali Khan के वायरल गाने Bado Badi का मतलब? जानिए

सोशल मीडिया पर Bado Badi नाम से एक गाना काफी वायरल हो रहा है। ये गाना पाकिस्तान के सिंगर चाहत फतेह अली खान ने गाया है। दरअसल नौ अप्रैल को सिंगर ने एक लड़की के साथ गाना गाते हुए ये वीडियो यूट्यूब पर डाला था। जिसके बाद से ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें की इस वीडियो पर ब तक कई मिलियन व्यूज आ गए है। ऐसे में दर्शक इस वीडियो के सामने आने बाद इस गाने (Bado Badi Meaning) का मतलब जानना चाहते है।

Chahat Fateh Ali Khan के गाने का मतलब? (Bado Badi Meaning)

पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान (Chahat Fateh Ali Khan) का गाना Bado Badi सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे में इस गाने का मतलब जानने के लिए लोग उत्सुक है। पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान के इस पंजाबी गाने में बदो बदी का मतलब है “बड़ा और बड़ा”। ये गाना उत्साही माहौल का वर्णन करता है। इस गाने की कैची ट्यून ने इसको काफी पॉपुलर बना दिया है। जिसे लोगों ने वायरल कर दिया।

इससे पहले ये गाना हुआ था वायरल

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद लोग सिंगर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोग तो इस गाने को सुनने के बाद सिंगर को ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) से भी कम्पेयर कर रहे है।

बता दें की ये पहली बार नहीं है जब सिंगर को उनके गाने के लिए ट्रोल किया गया हो। इससे पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी चाहत ने ‘जीतेंगे भई जीतेंगे’ नाम से एक गाना शेयर किया था। जहां पाकिस्तान के लोगों ने उनकी तारीफ की थी। तो वहीं भारत में सिंगर को खूब ट्रोल किया गया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें