Big NewsDehradun News
पेट्रोल के टैंकर में अचानक लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेट्रोल के टैंकर में अचानक आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गयी है।
पेट्रोल के टैंकर में लगी आग
घटना शुक्रवार शाम की है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यूआईटी कॉलेज के सामने पेट्रोल के टैंकर में आग लग गयी। आग लगते ही राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
बामुश्किल पाया आग पर काबू
फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत रही पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टला गया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।