Entertainment

Shaitaan OTT Release: अजय देवगन-आर माधवन की ‘शैतान’ ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें कब होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन-आर माधवन की हॉरर फिल्म ‘शैतान'(Shaitaan) इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तर देने वाली है। ये फिल्म गुजराती मूवी वश का रीमेक हैं। ऐसे में अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए। तो अब आप इस मूवी का मजा ओटीटी प्लेटफॉम(Shaitaan OTT Release) में ले सकते है। चलिए जानते है कि फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है।

Shaitaan की ये है कहानी

फिल्म की स्टोरी में अजय देवगन का खुशहाल परिवार दिखाया गया है। जिसमें एक अजान इंसान आर माधवन के आ जाने से भूचाल आ जाता है। शैतानी ताकतों से अजय की बेटी को आर माधवन अपने काबू में करने में सफल हो जाता है। ऐसे में इस फिल्म में अजय कैसे अपनी बेटी को शेतानी ताकत से बचाते है, ये दिखाया गया है।

Shaitaan बॉक्स ऑफिस पर रही हिट

8 मार्च को ‘शैतान’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अजय, माधवन के साथ इस फिल्म में ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में हैं। मूवी को दर्शकों को काफी प्यार मिला। कई दिनों तक फिल्म बॉक्स ऑफिस बनी रही। शेतान ने टोटल 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

कब और कहां देखे फिल्म? (Shaitaan OTT Release)

विकास बहल के निर्देशन में बनी सुपरनैचुरल थ्रिलर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर चार मई को दस्तक देगी। ऐसे में अब आप सिनेमाघरों के बाद इस फिल्म का मजा ओटीटी प्लेटफॉम में ले सकते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें