Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश के इन क्षेत्रों में आज से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, यहां देखें समय

आगामी चारधाम यात्रा और पर्यटक सीजन को देखते हुए ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश गुरुवार से सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

आग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा प्रतिबंध

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लोगों की सुरक्षा और सुगमता के लिए यह निर्णय लिया गया है। इन भारी वाहनों में ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर ट्रॉली और कंटेनर आदि शामिल रहेंगे। ये प्रतिबंध गुरुवार से आग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा।

इन क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

  • नेपाली फार्म तिराहा से श्यामपुर चौकी, नटराज चौक से नेपाली फार्म तिराहा तक
  • नटराज चौक से न्यू रोडवेज बस अड्डा व चन्द्रभागा पुल की ओर
  • चन्द्रभागा पुल से न्यू रोडवेज बस अड्डा, नटराज चौक, कोयल घाटी, एम्स ऋषिकेश की ओर
  • चीला बैराज से कोयल घाटी तिराहा व आईडीपीएल की ओर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें