
Uma Ramanan Death: अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर छाने वाली सुरों की मल्लिका उमा रामनन(Uma Ramanan) का निधन हो गया है। 69 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। सिंगर की निथन की खबर के बाद उनके फैंस काफी हैरान है। फिलहाल निधन की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही सिंगर के अंतिम संस्कार की भी जानकारी सामने नहीं आई है।
उमा ने दुनिया को कहा अलविदा ( Uma Ramanan Death )
बता दें कि उमा के पति एवी रामानन भी एक गायक है। दोनों का एक बेटा विग्नेश रमनन हैं। सिंगर की मौत के बाद इंडस्ट्री के तमाम कलाकार सदमें में है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सिंगर के फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं।
6 हजार से ज्यादा म्यूजिक कॉन्सर्ट
ट्रेंड क्लासिकल सिंगर उमा ने 35 सालों के अपने सिंगिग करियर में करीब 6000 से ज्यादा म्यूजिक कॉन्सर्ट में गाया है। सिंगर का अखिरी गाना कन्नुम कन्नुम्थान कलंदाचू’ था। इस गाने को उन्होंने हरीश राघवेंद्र और प्रेमजी अमरेन के साथ अपनी आवाज दी थी। गायिका ने कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया है। जिसमें एमएसवी, शंकर-गणेश, एसए राजकुमार, टी राजेंदर, देवा, श्रीकांत देवा, चिली, मणि शर्मा जैसे संगीतकार शामिल है। उमा ने हिंदी फिल्म प्लेबॉय में भी अपनी आवाज दी थी।